Samachar Seva

Mission Patrkarita

कोई है ? जो नोखा से फेसबुक पर डालता है बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो

Anyone Who puts porn videos of children on Facebook from Nokha

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोई है ? जो नोखा से फेसबुक पर डालता है बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो, नोखा थाना पुलिस ने फेसबुक पर बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो शेयर करने के आरोप में नोखा क्षेत्र के अज्ञात निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी ईश्‍वर प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीकानेर कार्यालय तथा राजस्‍थान एटीएस-एसओजी जयपुर के अतिरिक्‍त महानिदेशक कार्यालय की ओर से मिली सूचना के अनुसार नोखा क्षेत्र से किसी अज्ञात ने चालू वर्ष में 27 जून को फेसबुक पर बच्‍चों के अश्‍लील वीडियो शेयर किए हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पोक्‍सो एक्‍ट तथा आईटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।