Samachar Seva

Mission Patrkarita

जेल में किया अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार

Anulom-Vilom, Pranayama, Surya Namaskar, done in jail

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जेल में किया अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को केन्द्रीय जेल बीकानेर में स्टाफ व कैदियों ने योगाभ्‍यास किया।

इस दौरान प्रशिक्षु बंदी द्वारा बंदियों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम आदि योग क्रियाएं करवाई गई।

जेल अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि जेल में प्रतिदिन बंदियों द्वारा योगाभ्‍यास किया जाता है। इससे जेल का वातावरण भी सकारात्मक बना रहता है। इससे बंदी व्यस्त रहने के साथ ही स्वस्थ्य व तनाव मुक्त भी रहते हैं।

योगाभ्‍यास के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के सचिव मनोज कुमार गोयल, कारापाल अल्लादीन खां, उप कारापाल रुघाराम, मुख्य प्रहरी सुरेन्द्र सिंह, गिर्राज प्रसाद, स्टेनोग्राफर अहमद अली आदि उपस्थित रहे।