Samachar Seva

Mission Patrkarita

अज्ञात चोर ने बंद मकान से गायब किए गहने

An unknown thief stole jewelry from a closed house

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने कोचरों की बिचली गुवाड़ स्थित एक बंद मकान से सोने व चांदी के गहने चुरा लिये हैं।

कोचरों की बिजली गुवाड़ निवासी 47 वर्षीय सुमित कोचर पुत्र वल्‍लभ कुमार कोचर ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोरों ने 30 जून व एक जुलाई की आधी रात को उसके चाचा के बेटे भाईयों के बंद मकान से सोने चांदी का सामान चोरी कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 305ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई बाबूलाल को दी गई है।