Samachar Seva

Mission Patrkarita

फर्जी बैक खाता बनाकर लेनदेन करने का आरोप

Alleged of doing transactions by creating a fake bank account

बीकानेर, (समाचार सेवा) अज्ञात पर फर्जी बैक खाता बनाकर लेनदेन करने का आरोप, नयाशहर थाना पुलिस ने एक अज्ञात व्‍यक्ति के खिलाफ किसी दूसरे के नाम से फर्जी बैंक खाता बनाकर लेनदेन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में अंत्‍योदय नगर निवासी परिवादी दिवाकर पारीक पुत्र घनश्‍याम पारीक ने बुधवार दोपहर बाद दर्ज कराये मामले की पुलिस को पूरी जानकारी दी। परिवादी पारीक ने बताया कि अज्ञात आरोपी की ओर से उसे 7224015264 नंबर से एक फोन आया था। उससे बातचीत के दौरान भूलवश अज्ञात आरोपी के कहने से उसके खाते में 2900 रुपये ट्रांसफर कर दिये।

परिवादी के अनुसार अज्ञात आरोपी ने उसके बाद से उसकी बैंक सूचनाएं व पेन कार्ड की जानकारी के आधार पर उसके ही नाम से एक फर्जी बैंक खाता बनाकर उस खाते से लेनदेन करना शुरू कर दिया है।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई वेदपाल को सौंपी गई है।