Samachar Seva

Mission Patrkarita

शराबी की जहरीला पदार्थ पीने से हुई मौत

Alcoholic death due to drinking poisonous substance

बीकानेर, (samacharseva.in)। शराबी की जहरीला पदार्थ पीने से हुई मौत, श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र के गांव बेनीसर में एक शराबी युवक गुलाबनाथ सिद्ध की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। मृतक के भाई शीशपाल ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बाई गुलाबनाथ हरदम शराब के नशे में रहता था।

चार दिन पहले गुलाबनाथ घर आया था तब गुलाब नाथ ने नशे की हालत में घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। इससे गुलाबनाथ की तबियत बिगड़ गई। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पमताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात को गुलाबनाथ की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com