USHA JOSHI

Akash, Sagar and Karan arrested for stealing from the temple
बीकानेर, (समाचार सेवा)। मंदिर में चोरी करने वाले आकाश, सागर व करण गिरफ्तार, कोटगेट थाना पुलिस ने क्षेत्र में लक्की मॉडल स्कुल के पास के रामदेव मंदिर में चोरी करने के आरोप में तीन आदतन शातिर नकबजन गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मंदिर से चुराये ढाई लाख रुपये के चांदी के छत्तर व मुकुट आदि बरामद कर लिये हैं।
थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोरों में हनुमानगढ़ मूल का हाल बीकानेर में बांदराबास निवासी 32 वर्षीय सागर वाल्मीकि पुत्र राजकुमार, शिवबाड़ी निवासी 24 वर्षीय करण वाल्मिकी पुत्र ओमप्रकाश व बान्द्रा बास निवासी 26 वर्षीय आकाश पंडित उर्फ काकू पुत्र किशोर पंडित शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बान्द्रा बास निवासी भंवर गिरी ने 1 अक्टूबर को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि लक्की मॉडल स्कुल के पास रामदेव मंदिर में 29 सितंबर की रात में मुर्तियों के चांदी के मुकुट व छतर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गये।
मामले की जांच हैड कांस्टेबल मनोज का सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया। तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की तो चोरी का खुलासा हुआ। चोरों को पकड़ने वाली टीम में थानाधिकारी मनोज कुमार शर्मा, हैड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल श्रीराम व विजय कुमार शामिल रहे।










