Samachar Seva

Mission Patrkarita

अवैध स्‍मैक सहित अजयदेव माली, सोनू नायक, अकरम उर्फ विक्‍की गिरफ्तार

Ajay Dev Mali, Sonu Singer, Akram alias Vicky arrested with illegal smack-1

USHA JOSHI

Ajay Dev Mali, Sonu Singer, Akram alias Vicky arrested with illegal smack-1

Ajay Dev Mali, Sonu Singer, Akram alias Vicky arrested with illegal smack-1

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अवैध स्‍मैक सहित अजयदेव माली, सोनू नायक, अकरम उर्फ विक्‍की गिरफ्तार,नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध रूप से रखी 75 ग्राम स्‍मैक सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि बुधवार 2 अक्‍टूबर को गश्‍त के दौरान चौखूंटी पुल के नीचे से गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में बीकानेर में जामसर निवासी 30 वर्षीय अजयदेव माली पुत्र मोहनलाल, चौखूंटी निवासी 27 वर्षीय सोनू नायक पुत्र पप्‍पूराम, इस्‍लाम नगर निवासी 26 वर्षीय अकरम उर्फ विक्‍की पुत्र दलीप शामिल हैं।  

थानाधिकारी तिवाड़ी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी से गहनता पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच सिटी कोतवाली बीकानेर के थाना प्रभारी परमेश्‍वर सुथार कर रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाडी, हैड कांस्‍टेबल रामचन्‍द्र, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, अमरसिंह, अशोक, डीएसटी एएसआई रामकरण, हैड कांस्‍टेबल कानदान शामिल रहे।

जानकारी में रहे कि बीकानेर के आईजी ओमप्रकाश पासवान, एसपी कावेन्‍द्रसिंह सागर ने अवैध मादक पदार्थ रखने व खरीद फरोख्‍त करने वाले वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिये शहरी क्षेत्र के सभी थानों को निर्देश दिये हुए हैं। इसके  तहत एएसपी सिटी दीपक शर्मा के निर्देशन में सीओ सिटी श्रवणदास संत के नेतृत्व में विभिन्‍न थानों में थानाधिकारियों की अगुवाई में टीमें गठित की हुई हैं।