Loading Now

updates

ऐसे बची एक जान–लाइव वीडियो

aise bachee ek jaan -A live video

बीकानेर, (समाचार सेवा)। ऐसे बची एक जान–लाइव वीडियो, रविवार 16 मई की सुबह लॉकडाउन में कोटगेट सब्‍जी मंडी के व्‍यापारियों की समस्‍याओं को समझने के लिये हम न्‍यूज वीडियो शूट कर रहे थे। इसी दौरान यह वाकया हुआ।जो बुजुर्ग महिला हमें मंडी में आराम से चलती हुई मिली थी वो मुख्‍य सडक पर पहुंचते ही बीच सडक ढेर हो गई।

मेरे साथी तरुण स्‍वामी, राहगीरों व सब्‍जी मंडी के व्‍यवसायियों ने तुरंत बुजुर्गा की स्‍वस्‍थ होने में मदद की। ऑटोरिक्‍शा चलाने वाले जाकिर भाई ने बान्‍द्रा बास की रहने वाली इस बुजुर्गा व उसके साथ आये किशोर को सकुशल घर पहुंचाया।

क्‍या हुआ, कैसे हुआ, यह सब आप वीडियो देखकर समझ लीजिये। हालांकि वीडियों बनाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया मगर हम वीडियो बनाने के साथ ही महिला की मदद भी कर रहे थे ऐसे में हमने विरोध करने वालों को गंभीरता से नहीं लिया।

Share this content:

You May Have Missed