Samachar Seva

Mission Patrkarita

दम्‍माणी चौक में हवाई फायर, 7 लोगों पर मामला दर्ज

damani chowk

बीकानेर, (samacharseva.in)  नयाशहर थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम दम्‍माणी चौक में हवाई फायर करने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुथारों की बडी गुवाड के निवासी लक्ष्‍मण माली पुत्र बाबूलाल ने रविवार रात साढे ग्‍यारह बजे दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि रविवार की शाम 7 बजे आरोपियों ने उसके साथ दम्‍माणी चौक में मारपीट की।

पीडित के अनुसार आरोपियों ने उसकी जेब से रुपये निकालि लिये तथा उसे गालियां निकालने लगे। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने पिस्‍टल निकाल कर हवाई फायर भी किया।

थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि आरोपियों विकास, नरसिंहं, जेठाराम, बली व्‍यास तथा तीन अन्‍य के खिलाफ आईपीसी व आर्म्‍स एकट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एसआई जगदीश सिंह को सौंपी गई है।