Samachar Seva

Mission Patrkarita

बालिका दिवस पर एडवोकेट रोशन आरा सम्‍मानित

Advocate Roshan Ara honored on Girls Day

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बालिका दिवस पर एडवोकेट रोशन आरा सम्‍मानित, बालिका दिवस पर नेहरू युवा केन्‍द्र की ओर से बुधवार को बार रूम में आयोजित समारोह में एडवोकेट रोशन आरा चूड़ीगर सहित महिला वकीलों का सम्‍मान किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित किया गया।

समग्र शिक्षा एवं महिला अधिकारिता विभाग  हारानी सुदर्शन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर सुशीला कवंर ने कहा कि बालिकाएं शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।

समग्र शिक्षा अधिकारी गजानन्द शर्मा बालिका दिवस की शुभकामनाएं दीं। देते हुए समस्त ब्लॉक से शिक्षा, खेलकूद एवं सास्कृतिक गतिविधियों मे उत्कृष्ट रहने वाली बालिकाओं को बधाई दी। महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार, महारानी स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती शारदा पहाडिया ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में सर्वाधिक अंक से उत्तीर्ण बालिकाओं व खेलकुद में आवार्ड प्राप्त बालिकाओं को सम्मानित किया गया।  संचालन राजीव ने किया।