Samachar Seva

Mission Patrkarita

नशा मनुष्य के चारित्रिक पतन का मुख्य कारण: जेठानंद व्‍यास

Addiction is the main reason for the moral degradation of man Jethananand Vyas

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर पश्चिम के विधायक भाजपा नेता जेठानंद व्यास ने कहा कि नशा व्यक्ति और परिवार के आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक और चारित्रिक पतन का मुख्य कारण है।

विधायक व्‍यास सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान की वर्षगांठ पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक व्यक्ति को नशे से दूर करना होगा। समारोह के दौरान नशे के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा ने कहा कि नो बैग डे पर स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने भी विचार रखे। विद्यालय की प्राचार्य शारदा पहाड़िया ने आभार जताया। विधायक व्‍यास ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।