Samachar Seva

Mission Patrkarita

आचार्य मनोज दीक्षित को प्रदान किया जाएगा प्रज्ञा सम्मान

Acharya Manoj Dixit will be awarded the Pragya Samman

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित को शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय प्रज्ञा सम्मान वर्ष 2024 प्रदान किया जाएगा।

प्रो. दीक्षित को यह सम्‍मान बनारस हिन्‍दू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) परिसर में आगामी 10 नवंबर को आयोजित सम्‍मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। एमजीएसयू के मीडिया प्रभारी डॉ. बिठठल बिस्‍सा ने बताया कि प्रो. दीक्षित को अखिल भारतीय सारस्वत परिषद का यह सर्वोच्च सम्मान बीएचयू के वैदिक विज्ञान केन्द्र के व्याख्यान कक्ष में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. विवेकानंद तिवारी ने बताया कि सम्‍मान समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले देश के 30 अग्रणी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।