Samachar Seva

Mission Patrkarita

लाखों रुपये व गहने चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Accused of stealing lakhs of rupees and jewelry arrested

बीकानेर, (samacharseva.in)। लाखों रुपये व गहने चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने सार्दुल कॉलोनी में लाखों रुपये तथा जेवरात की चोरी करने के आरोपी को बुधवार 26 अगस्‍त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बीकानेर की केन्‍द्रीय जेल से प्रोडेक्‍शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है।

चोरी का आरोपी बीकानेर में पुरानी गिन्‍नाणी में टोकला हाउस के पास का निवासी 21 वर्षीय जितेन्‍द्र माली उर्फ जीतिया पुत्र प्रेमचंद माली है। उसने गत वर्ष 7 दिसंबर को सार्दुल कॉलोनी में मस्जिद के पास के 18 नंबर के मकान में चोरी की थी।

जांच अधिकारी एसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में मकान मालिक भीमसैन सुखेजा पुत्र भगवान सुखेजा ने पुलिस को 7 दिसंबर 2019 को सदर थाने में रिपोर्ट पेश की थी कि उसके घर से 5 लाख रुपये नकद तथा आभूषण चोरी हुए हैं।