Loading Now

updates

नोखा गैंगरेप में शामिल आरोपी भोमाराम नायक गिरफ्तार

Accused Bhomaram Nayak involved in Nokha gang rape arrested

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नोखा गैंगरेप में शामिल आरोपी भोमाराम नायक गिरफ्तार, अपने घर में बच्‍चे के साथ सोती हुई महिला को चाकू मार देने का भय दिखाकर अपने दोस्‍तों के साथ महिला का गैंगरेप करने का प्रमुख आरोपी भोमाराम नायक अब पुलिस की गिरफ्त में है।

नोखा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ईश्‍वर प्रसाद ने बताया कि नोखा थाना क्षेत्र के गांव सोवा के निवासी 36 वर्षीय भामाराम नायक पुत्र भैराराम पर आरोप है कि उसने इसी माह शुक्रवार 2 जुलाई की रात को 11.30 बजे नोखा थाना क्षेत्र के एक घर में अपने दो अन्‍य दोस्‍तों के साथ घुसकर घर में बच्‍चे के साथ सोती हुई महिला का बलात्‍कार किया।

देर रात लगभग एक बजे जब पीडिता का पति घर पहुंचा तो आरोपी भोमाराम व उसके दोनों साथी मौके से भाग गए। उन्‍होंने बताया कि पीडिता ने रविवार 4 जुलाई को नोखा थाने पहुंचकर अपनी आपबीती पुलिस को बताई थी।

पीडिता ने बताया था कि आरोपी भोमारा व उसके दो साथियों ने रविवार की रात को बारी बारी से उससे जबरन बलात्‍कार किया। इस मामले की जांच नोखा सीओ नेमसिंह चौहान कर रहे हैं।

आरोपी भोमाराम को पकडने में थानाधिकारी के साथ एएसआई सुरेश सिंह, हैड कांस्‍टेबल बलवान सिंह, कांस्‍टेबल श्रीमती सुशीला की सक्रिय भूमिका रही।

Share this content:

You May Have Missed