Loading Now

updates

छात्रावास इलाके से युवती को बहला कर भगा ले गया युवक

bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। छात्रावास इलाके से युवती को बहला कर भगा ले गया युवक, नयाशहर थाना पुलिस ने मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी में दुर्गा छात्रावास इलाके से एक लडकी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में शीतला गेट निवासी 47 वर्षीय अशोक कुमार ने बुधवारा 2 सितंबर को दर्ज कराये मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी उत्‍तम दर्जी गत माह 31 अगस्‍त को उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 व 366ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी है।

Share this content:

You May Have Missed