Loading Now

updates

बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे युवक की मौत

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)जिले के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में बरसलपुर के पास 09बीडीवाई चक बिजली गिरने से रविवार की शाम लगभग छह बजे एक युवक 35 वर्षीय देवचंद मेघवाल की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्‍त युवक को तत्‍काल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मृतक देवचंद मेघवाल रविवार को बारिश के दौरान अपने खेत में पानी दे रहा था। उसी समय बिजली कड़की और देवचंद बिजली गिरने से बेहोश होकर गिर पड़ा। मृतक देवचंद के छोटे भाई शेराराम ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी देते हुए मर्ग दर्ज कराई। वहीं इसी थाना क्षेत्र में ही खेत में पानी देने गए भंवर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।

मृतक भंवर सिंह के पिता लाल सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र बारिश के दौरान बिजली के पोल के करंट की चपेट में आ गया। जिससे पुत्र भंवर सिंह की मौत हो गई।

Share this content:

You May Have Missed