USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में बार-बार अपराध कर आमजन में भय का वातावरण पैदा करने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बीकानेर पुलिस ने एक आदतन अपराधी अजय सिंह उर्फ अज्जू भाटी उर्फ सेन्टी की नई हिस्ट्रीशीट खोली है।
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार लगातार अपराध करने वाले एवं समाज में भय उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने की कार्रवाई के तहत पुलिस थाना नाल क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अजय सिंह उर्फ अज्जू भाटी उर्फ सेन्टी पुत्र मोहन सिंह राजपूत (27) निवासी वार्ड संख्या 9, जयमलसर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट तथा चोरी जैसे गंभीर अपराधों के कुल छह प्रकरण दर्ज हैं। अपराधों में लगातार संलिप्तता को देखते हुए उसकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गाय घायल
USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में उदासर फांटा के पास शुक्रवार रात लगभग एक बजे हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के दौरान एक गाय भी घायल हुई है। दुर्घटना में बीकानेर के पूगल निवासी मानवेंद्र सिंह (32) और इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले पुनीत चौधरी (23) की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र से गुजरती हुई कए बेकाबू हो गई जोकि बाद में उछलकर पलट गई। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में कार एक गाय भी घायल हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार दुर्घटना कार में अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुई।
दुर्घटना के दौरान कार पहले एक बिजली पोल और स्कूटी से टकराई और होटल के सामने पलट गई। दुर्घटनास के दौरान जोरदार धमाका भी हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार अचानक गाय के सामने आने के कारण कार का संतुलन बिगड़ा गया होगा। जांच की जा रही है।


