पुस्तक व स्टेशनरी विक्रेता संघ का चतुर्थ वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न
बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर पुस्तक एवं स्टेशनरी विक्रेता संघ का चौथा वार्षिक सम्मेलन रविवार को श्री गणेशम रिसोर्ट में आयोजित किया गया। समारोह में पुस्तक विक्रेता विद्याधर, अखेचंद तापड़िया, वीरचंद सुखानी व ओमप्रकाश स्वामी को पुस्तक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अरूण कुमार मित्तल व समारोह अध्यक्ष मनोज सिंघल, विशिष्ट अतिथि जगदीश प्रसाद अग्रवाल, जुबिन मेहता, अभय रस्तोगी, चन्द्र बहादुर ने सम्मानित पुस्तक विक्रेताओं को शॉल ओढ़ाकर व साफा पहना कर ‘पुस्तक रत्न’ सम्मान सौंपा। पुस्तक विक्रेता और स्टेशनर्स के इस महाकुंभ में बीकानेर शहर व सभी तहसील मुख्यालय व कस्बों के 235 से अधिक पुस्तक एवं स्टेशनरी विक्रेता उपस्थित हुए।
30 बड़ी कम्पनियों के मुखिया और सेल्स टीम के बड़े अधिकारी इस आयोजन में शामिल हुए। संघ अध्यक्ष गिरीश चन्द्र खत्री ने संघ के उद्देश्यों व भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। सचिव ओम प्रकाश माखीजा ने बताया कि समारोह में गीत संगीत, अल्पाहार के साथ प्रश्नोत्तरी व खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगियों, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया वहीं उपस्थित सभी को गिफ्ट हेंपर दिये गये।
रिटेलर्स के लिये विशेष रूप से आमंत्रित डा. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली ने मोटिवेशनल क्लास में जीवन के अनछुए पहलूओं पर प्रकाश डाला।
सहस्त्रधारा अभिषेक के साथ धर्मयात्रा का आगाज

बीकानेर, (samacharseva.in)। हिन्दू नववर्ष पर आगामी 25 मार्च को होने वाली धर्मयात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित कर्णेश्वर महादेव मन्दिर में सहस्त्रधारा रूद्राभिषेक के साथ आगाज किया गया।
इस अवसर पर वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास ने सपत्निक विधिविधान से पूजा करवाई और धर्मयात्रा के सफल होने की कामना की। जलाभिषेक समारोह में शैलेष गुप्ता, बजरंग तंवर, मुकेश पुरोहित, संजय अरोड़ा, अंकित भारद्वाज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छात्र बिदान धर ने बनाई बिजली से चलने वाली साइकिल
बीकानेर, (samacharseva.in)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर के प्रथम सेमेस्टर के छात्र बिदान धर ने बिजली से चलने वाली साइकिल बनाई है। राज्य के उर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने भी इस नन्हे वैज्ञानिक के प्रयास की सराहना कर उसका मनोबल बढ़ाया है।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने नन्हे वैज्ञानिक को उसके प्रोजेक्ट के लिये नकद सहायता उपलब्ध कराई है। पच्चीसिया के अनुसार बीकानेर को प्रदुषण मुक्त बनाने में इस बिजली से चलने साइकिल का अच्छा योगदान हो सकता है। आईटीआई छात्र बिदान धर ने बताया कि यदि उचित संसाधन उपलब्ध करवाए जाए तो वो इस साइकिल को एसा रूप भी दे सकता है जिससे ये एक बार चार्ज करने के बाद पूरे दिन तक चल सकेगी।
जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा, आॅल इंडिया जिप्सम प्लास्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपीकिशन गहलोत, बीकानेर व्यापार मंडल के वीरेन्द्र किराडू, जयकिशन किराडू, ओमप्रकाश मोदी, जेठमल शर्मा, रामूराम चौधरी, रमेश अग्रवाल ने भी छात्र धर के प्रयास की सराहना की।
गन्स ऑफ बनारस के कलाकारों ने बीकानेर में किया फिल्म का प्रमोशन
बीकानेर, (samacharseva.in)। बॉलीवुड की नई हिन्दी फिल्म गन्स ऑफ बनारस के मुख्य कलाकारों ने रविवार को बीकानेर में अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म के हीरो करणनाथ, विलेन गणेश वेंकटरमन तथा हिरोईन नाथलिया कौर ने स्थानीय होटल बसंत विहार में पत्रकारों से बात की। अपनी फिल्म की खूबियों के बारे में बताया।

इन कलाकारों ने बताया कि फिल्म गन्स ऑफ बनारस एक भरपूर एक्शन वाली धमाकेदार खूबसूरत प्रेम कहानी है। कलाकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने-अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए महीनों बनारस की खाक जानी। शहर की लाइफ स्टाइल समझने के लिये सस्ते होटल में स्टे किया।
इन कलाकारों ने बताया कि फिल्म शुक्रवार 28 फरवरी को देशभर 960 सिनेमा हॉल में रिलीज हुई। यह फिल्म दक्षिण के फिल्म स्टार धनुष की तमिल नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म पोलावरम की हिंदी रीमेक है। गन्स ऑफ बनारस फिल्म के हीरो करन नाथ जिनका फिल्म में नाम गुड्डू शुक्ला है। उनके फिल्म में निभाये दबंग अंदाज की तारीफ हो रही हैं।
फिल्म के डायरेक्टर शेखर सूरी हैं। ये बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म है। फिल्म में शिल्पा शिरोड़कर, जरीना वहाब, सलीम बेग, मोहन आगाशे और तेज सप्रू ने भी अभिनय किया है। दिवंगत विनोद खन्ना ने भी इस फिल्म में किरदार निभाया है। वे फिल्म के हीरो करननाथ के पिता के रोल में हैं। फिल्म के हीरो करन नाथ अनिल कपूर अभिनीत फिल्म मिस्टर इंडिया में बाल कलाकार की भूमिका निभा चुके है।
मीडिया से बातचीत में करणनाथ ने कहा कि सोशल मीडिया की सॉलिड मौजूदगी के बावजूद हमारी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होगी। अभिनेत्री नाथलिया ने बताया कि उन्हें फिल्म में काम करने के लिए सबसे बड़ी चुनौती हिन्दी सीखने की रही। उनकी मातृभाषा पुर्तगाली है जबकि वह एक पंजाबी लड़की बनी है इसलिए बनारस में रहकर लैंग्वेज सीखना पड़ी। फिल्म की निर्माता शाईना नाथ, रवि सोनी, अशोक धारणिया ने भी मीडिया से बातचीत की।
पं. भीष्ममदेव राजपुरोहित स्मृति हुआ शब्दांजलि व कवि सम्मेलन
बीकानेर, (samacharseva.in)। साहित्यकार पं. भीष्मदेव राजपुरोहित की स्मृति में रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में ‘शब्दांजलि’ समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मदन सैनी ने कहा कि पंडित भीष्मदेव के लिए शिक्षा के मायने ही अलग थे।
