तीन नंबर का बटन दबाकर बीकानेर को नम्बर एक बना दो- बी.डी. कल्ला
बीकानेर, (समाचार सेवा)। तीन नंबर का बटन दबाकर बीकानेर को नम्बर एक बना दो- बी.डी. कल्ला, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि बीकानेर के सुचारु विकास के लिये मतदाताओं को अब केवल वोटिंग मशीन पर तीन नंबर के बटन को दबाना है। इस बटन को दबाते ही बीकानेर का विकास दुबारा से सुचारु हो जाएगा।

डॉ. कल्ला मंगलवार रात कोचरों के चौक, विश्वकर्मा कॉलोनी, जस्सूसर गेट क्षेत्र आदि में आयोजित नुक्कड सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी दूरदर्शिता बीकानेर को 20 साल आगे ले जा सकती है, जबकि हठधर्मिता-निष्क्रियता हमारे की बीकानेर को 20 साल पीछे।
ऐसे में हमें एकजुट होकर पहले बीकानेर में अन्य शहरों के बराबर विकास कार्य करवाने है, बाद में ठोस नीति पर काम करते हुए बीकानेर को राज्य के अन्य शहरों से से बहुत आगे ले जाना है। रात-दिन काम करना है। बीकानेर को बुलंदी पर ले जाना है।

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कल्ला ने कहा कि राजस्थान के गौरवशाली ललाट पर बीकानेर को चंदन सा महकता टीका बनाना है। एक सुंदर कलगी की तरह चमकना और दमकना है इसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति नीति का अनुसरण करते हुए हमेशा विकास कार्यो और मुददों के आधार पर चुनाव में वोट मांगे है जबकि भाजपा सदैव समाज में विग्रह पैदा करने वाले संवेदनशील मुददो के आधार पर चुनाव लडती है।
डॉ. कल्ला ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अम अवाम, स्थानीय मतदाता मुददों, कार्यक्रमों और विकास की योजनाओ के आधार पर वोट मांगने वाली कांग्रेस पार्टी और उसके उम्मीदवारों को समर्थन देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दिया गया आपका एक एक वोट भारत में लोकतंत्र की जडो का मतबूत करेगा इसलियें विकास के प्रति कांग्रेस के हाथ के सामने बटन दबाकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिता कर विधानसभा भेजे।
लोकतंत्र में अपने अधिकार को जाने
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कल्ला ने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति ही लोकतंत्र में अपने अधिकार और कर्तव्य को सही तरीके से जान सकता है। चूंकि वह खुद शिक्षक रहे है इसलियें गुणात्मक शिक्षा को लेकर भी हमेशा से ही संवेदनशील और प्रोग्रेसिव रहे हैं।
डॉ कल्ला ने कहा कि बीकानेर के युवाओ को आज पढ़ने-लिखने और हायर एज्यूकेशन के लिए बीकानेर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। स्थानीय विधार्थी बीकानेर में ही न्यूनतम फीस में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकता है।
आप निश्चित रूप से सहमत होंगे कि ये कितनी बडी उपलब्धि है बीकानेर के लिये। आखिर विकास होता क्या है? यही कि हम प्रो-एक्टिव होकर शहर के लिए ठोस, दूरगामी परिणाम वाले काम करें।
करवाये थे शिक्षा से जुडे कई काम
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने अपने विधायक व मंत्री काल की चर्चा कते हुए बताया कि मंत्री रहते हुएं उन्होंने सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी विषय को क्लास एक से जोडने का महत्ती काम किया, वैदिक अध्ययन के लिये भी पहली बार सरकारी स्तर पर वैदिक कक्षायें प्रारम्भ करवाई।
बीकानेर में स्कूल और कॉलेज स्तर पर ऐसे नये विषय प्रारम्भ करवाये जो राज्य में और कही नही थे। एलएलबी के बाद एलएलएम की क्लासेस भी उस समय बीकानेर में शुरू करवाई जिस समय ज्यादातर बाकी शहरों ने इसके बारे में सोचा तक नहीं था।
इसी का परिणाम रहा कि बीकानेर के युवा आरजेएस और अन्य न्यायिक पदों की परीक्षा में अपनी धाक रखते हैं।
बीकानेर में स्थापित हुए विश्वविधालय
डॉ कल्ला ने कहा कि बीकानेर में आज गंगासिंह विश्वविद्यालय है, कृषि विवि है, वेटयनरी विवि है, तकनीकी विवि है, इजीनियरिंग कॉलेज है, पॉलिटेक्निकल कॉलेज है, पोलोटेक्निकल महिला कॉलेज है, कौशल संवर्द्धन को आईटीआई कॉलेज है, बहुत सारी बी.एड कॉलेज है, एम. एड कॉलेज है, लॉ कॉलेज है।
उन्होंने कहा कि एमबीए की पढ़ाई भी उसके लोकप्रिय होने से पहले बीकानेर में वर्षों पहले शुरू किए जा चुके थे। आज पढ़ाई करने के लिए सभी तरह के अलग अलग विकल्प बीकानेर में ही है। बीकानेर एक एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो चुका है। परकोटे के अंदर उच्च शिक्षा के केन्द्र स्थापित होने से हमारी बेटियां भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है।
दूगड चैयरमैन, मोहता अध्यक्ष व खैरीवाल मंत्री चुने गए
बीकानेर, (समाचार सेवा)। करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर केंद्र की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवीन कार्यकारिणी में इंद्रचंद दूगड चेयरमैन व मुख्य संरक्षक रहेंगे।

बाबूलाल मोहता को अध्यक्ष व गिरिराज खैरीवाल को मंत्री पद पर सर्वसम्मति से चुना गया है। पांच सदस्यीय निदेशक मंडल में सूरजाराम पुरोहित, पी सी तातेड, लूनकरण छाजेड, जतनलाल दूगड व नयनतारा छलाणी होंगे।



