Samachar Seva

Mission Patrkarita

राजपूत मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मेरिट पुरस्कार

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजपूत मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मेरिट पुरस्कार, अखिल भारतीय राजपूत विकास समिति दिल्ली की ओर से 18वां राजपूत राष्ट्रीय मेधावी छात्र-छात्रा मेरिट पुरस्कार समारोह 25 अक्टूबर को दिल्ली के महाराणा प्रताप भवन में आयोजित होगा।

वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं सीनियर सेकेंडरी/इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले राजपूत विद्यार्थियों को नगद राशि, मेडल एवं मेरिट प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान प्रभारी प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि प्रत्येक राज्य से आठ विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। राजस्थान के चयनित विद्यार्थियों को आने-जाने का द्वितीय श्रेणी सामान्य शयनयान रेल किराया भी दिया जाएगा। आवेदन संबंधी आवश्यक दस्तावेज 9 अक्टूबर 2026 तक भेजने होंगे।