Samachar Seva

Mission Patrkarita

सोमवार को दिल्‍ली में सम्‍मानित होंगे वैश्य मित्र सदस्य विजय बाफना

Vaishya Mitra member Vijay Bafna will be felicitated in Delhi on Monday.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बीकानेर जिले के जिलाध्यक्ष विजय बाफना को सोमवार को दिल्‍ली के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले महासम्‍मेलन के वैश्य मित्र सदस्य सम्‍मान समारोह में सम्‍मानित किया जाएगा।

बाफना को यह सम्‍मान देशभर में सर्वाधिक वैश्य मित्र सदस्य जोड़ने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये प्रदान किया जाएगा। समारोह में देशभर से हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे।

वहीं दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में बीकानेर जिले से जिलाध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।