Loading Now

updates

ऑपरेशन नीलकंठ-56.5 ग्राम स्मैक के साथ नागौर का तस्कर गिरफ्तार

Operation Neelkanth: Nagaur smuggler arrested with 56.5 grams of smack.

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।जिले की नोखा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत एक तस्कर रामस्वरूप बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

किराये के मकान से संचालित कर रहा था तस्करी

नोखा थानाधिकारी अरविन्द कुमार भारद्वाज के निर्देशन में गठित विशेष टीम के उप-निरीक्षक मोहनलाल और उनकी टीम ने नोखा के मोहनपुरा बास इलाके में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी रामस्वरूप पुत्र बस्तीराम बिश्नोई (36) को स्मैक के साथ रंगे गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से नागौर जिले के सथेरण का रहने वाला आरोपी रामस्वरूप वर्तमान में नोखा के मोहनपुरा बास में रामरतन गोदारा के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था और यहीं से अवैध नशे का कारोबार कर रहा था।

सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी रामस्वरूप से स्मैक की खरीद-फरोख्त को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह स्मैक कहां से खरीद कर लाया था और इसे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इस पूरे नेटवर्क की आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) और इसमें संलिप्त अन्य सफेदपोश तस्करों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में नोखा पुलिस थाने की विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिसमें उप-निरीक्षक मोहनलाल, हेड कांस्टेबल सतीश, मोहर सिंह, कांस्टेबल, संजय, पवन सिंह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share this content:

You May Have Missed