Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर निवासी लालचंद कुम्हार होंगे नए सहायक वाणिज्य प्रबंधक

Lalchand Kumhar will be the new assistant commercial manager of Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  लालचंद कुम्हार को बीकानेर रेल मंडल के नए सहायक वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सुविधा) के पद पर नियुक्त किया गया है। लालचंद कुमार मूलतः बीकानेर के निवासी हैं। कुम्हार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। कुम्हार को राजकुमार स्वर्णकार के स्थान पर लगाया गया है।

कुम्हार को अजमेर से बीकानेर स्थानांतरित किया गया है। लालचंद कुम्हार पूर्व में अजमेर मंडल में  सहायक वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्य कर चुके हैं। यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वे मंडल में बेहतर सेवा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे।