Samachar Seva

Mission Patrkarita

बिना पुलिस को सूचित किए विदेशी महिला को घर पर ठहराया, मामला दर्ज 

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बिना पुलिस को सूचित किए तथा बिना सी-फॉर्म भरे एक विदेशी महिला को अपने घर पर ठहराने के आरोप में पवनपुरी निवासी भगवती प्रसाद गौड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सीआईडी विशा जोन के सब इन्‍सपेक्‍टर भोमसिंह राजपूत की रिपोर्ट पर पवन पुरी निवासी भगवती प्रसाद गौड़ पुत्र घनश्‍याम गौड़ के खिलाफ 7/14 विदेशी विषयक अधिनियम 1946 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी भगवती प्रसाद ने एक महिला को गत माह 26 जुलाई से अपने घर पर ठहराया। जबकि आरोपी ने इस मामले में आवश्‍यक रूप से ऑनलाइन भरे जाने वाले सी फार्म को भरा नहीं था।  मामले की जांच एसआई श्रीमती शारदा को सौंपी गई है।