NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्थानीय माहेश्वरी भवन में शुरू हुए तीन दिवसीय आंतरिक ध्यान व सत्संग शिविर के तहत सोमवार 9 सितंबर को भजन प्रवचन एवं ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्रीरामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेंद्र बीकानेर की ओर से आयोजित यह तीन दिवसीय आंतरिक ध्यान एवं सत्संग समारोह 8 सितंबर से शुरू हुआ। विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित माहेश्वरी भवन में यह आयोजन मंगलवार 10 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10:30 और शाम को 7:30 से 9:00 तक चलेगा। इसमें भजन प्रवचन एवं ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उपकेंद्र बीकानेर के आचार्य कृष्णकांत पारीक ने बताया कि इस बार 5 साल के अंतराल के बाद बीकानेर में यह सत्संग समारोह आयोजित हुआ है। इससे पहले हर 2 साल के अंतराल में बीकानेर में सत्संग का आयोजन होता रहा है।
उन्होंने बताया कि सत्संग समारोह में देशभर से सत्संगी आएं हैं और मथुरा टूंडला और जयपुर सहित अन्य स्थानों से आचार्य भी बीकानेर पहुंचे हैं।


