Loading Now

updates

डांडिया महोत्‍सव में भानुप्रिया, मिताली सोनी, पूजा मूंधड़ा व कुमकुम नौलखा हुई पुरस्कृत

Bhanupriya, Mithali Soni, Pooja Mundhra and Kumkum Naulakha were awarded in Dandiya Mahotsav.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  डांडिया महोत्‍सव में भानुप्रिया, मिताली सोनी, पूजा मूंधड़ा कुमकुम नौलखा हुई पुरस्कृत, श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में शुक्रवार को नवरात्रि के अवसर पर डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रेष्ठ नृत्य के लिये भानुप्रिया, श्रेष्ठ वेशभूषा के लिये मिताली सोनी तथा श्रेष्ठ युगल के रूप में पूजा मूंधड़ा तथा कुमकुम नौलखा को पुरस्कृत किया गयाI

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना तथा समस्त संकाय सदस्यों ने शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्वलित करके किया। महोत्सव के दौरान छात्राओं ने गरबा, डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियां दीI छात्राओं ने संगीत की धुन पर पूरे उत्साह से नृत्य कियाI कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेन्द्र जोशी ने किया।

Share this content:

You May Have Missed