Samachar Seva

Mission Patrkarita

जिला परिषद में रोजगार गारंटी कार्यशाला सोमवार को

Employment guarantee workshop in Zilla Parishad on Monday

NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। जिला परिषद में रोजगार गारंटी कार्यशाला सोमवार को, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कार्यशाला आज, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के आमुखीकरण के लिए प्रदेश की सभी जिला परिषदों में सोमवार 31 अक्टूबर को कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

कार्यशाला में राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एम्प्लॉयमेंट गारंटी स्कीम (ईजीएस) की आयुक्त श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार ने बताया कि इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाएं 2 नवम्बर को होंगी।

उन्होंने बताया कि गुरूवार को प्रत्येक जिले से पांच-पांच अधिशाषी अभियंता ईजीएस, जिला एमआईएस मैनेजर एवं तीन-तीन विकास अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में जयपुर में योजना का गहन एवं इंटरेक्टिव प्रशिक्षण दिया जा चुका है।