Samachar Seva

Mission Patrkarita

पूजा रानी युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित

Pooja Rani honored with Young Scientist Award

बीकानेर, (समाचारसेवा)। पूजा रानी युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित, चूहों की आंत्र पर किया शोध कार्य करने वाली डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग की सुश्री पूजा रानी को डूंगर कॉलेज की ओर से आयोजित विकिरण जैविकी के अन्तर्राष्‍ट्रीय सम्मेलन में युवा वैज्ञानिक अवार्ड से नवाजा गया है।

विकिरण जैविकी का यह अन्तर्राष्‍ट्रीय सम्मेलन डूंगर महाविद्यालय में 19 से 21 जनवरी तक आयोजित किया गया। सम्मेलन में कुल छह युवा शोधार्थियों पूजा रानी, इन्दु बाला, शेफाली सोब्ती, बीरबल राम, डॉ. पंकज जोशी एवं डॉ. जयश्री बनोत को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पूजा रानी ने चूहों की आंत्र पर विकिरण एवं मर्करी का दुष्प्रभाव एवं उस पर मोरिंगा ओलिफेरा का रक्षात्मक प्रभाव पर शोध कार्य किया है, जिसे अन्तर्राष्‍ट्रीय सम्मेलन में विश्व वैज्ञानिकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।