Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर की शुभा सेठिया बनी कार्ड मेकिंग कंपिटिशन की विजेता

Shubha Sethia of Bikaner became the winner of Card Making Competition

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर की शुभा सेठिया बनी कार्ड मेकिंग कंपिटिशन की विजेता, राजीव गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम’ विषय पर कार्ड मेकिंग कंपिटिशन में बीकानेर की शुभा सेठिया सहित जयपुर की राशी जैन, सानिया पंवार, जोधपुर की अदिति राठौड़, व भीलवाड़ा की इशिका अव्‍वल रही हैं।

पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को दो हजार रुपए नकद एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। राज्‍य के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ललित कला अकादमी जयपुर के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में 77 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जगमोहन माथोडिया, वीरेंद्र बन्नू एवं गोपाल शर्मा मौजूद रहे।