Samachar Seva

Mission Patrkarita

विवाहिता के अश्‍लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्‍कर्म,  बच्‍चे की हत्‍या की दी धमकी

Rape committed by threatening to make porn video of married woman, threatened with killer of children

बीकानेर, (समाचार सेवा)। विवाहिता के अश्‍लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्‍कर्म,  बच्‍चे की हत्‍या की दी धमकी, छतरगढ थाना पुलिस ने एक विवाहिता की अश्‍लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्‍कर्म करने, विवाहिता के एक वर्ष के बच्‍चे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गांव कैला निवासी सिकंदर खां पुत्र आरिफ खां, श्‍योकत तथा एक अन्‍य ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादिया ने बुधवार देर रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने इस माह गुरुवार 17 जून की रात को उसे अपने साथ गाडी में बिठाया तथा रास्‍ते में आरोपी ने परिवादिया के साथ दुष्‍कर्म किया। परिवादिया के एक वर्ष के बच्‍चे के रोने के दौरान आरोपी ने बच्‍चे को जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने परिवादिया पर बनाये हुए अश्‍लील वीडियो व फोटो को वायरल कर देने की धमकी दी और ब्‍लेकमेल किया। थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 365, 384 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।