उषा जोशी
बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में सड़क दुर्घटना, गाजियाबाद के तीन लोगों मनीष कौशिक, देवेन्द्र सिंह, अखलाक की मौत, नापासर थाना क्षेत्र में नौरंगदेसर गांव के पास रविवार तडके हुए सडक हादसे में उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद शहर के तीन लोगों मनीष कौशिक, देवेन्द्र सिंह, अखलाक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मारे गए तीनों लोग वेगनऑर कार में सवार होकर श्रीडूंगरगढ से बीकानेर की ओर आ रहे थे।

Road accident in Bikaner, three people of Ghaziabad Manish Kaushik, Devendra Singh, Akhlaq died-1
नौरंगदेसर से एक किमी दूर श्रीडूंगरगढ की ओर सामने से आते कैंटर जो कि बीकानेर से श्रीडूंगरगढ की ओर जा रहा था, दोनों में यानी कार व कैंटर में आमने सामने की भिडंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार तीनों लोगों मनीष कौशिक, देवेन्द्र सिंह, अखलाक की मौके पर ही मौत हो गई।नापासर थाना पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मारे गए लोगों के परिजनों के बीकानेर पहुंचने के बाद थाने में मामला दर्ज किया जाएगा व आगे की कार्रवाई की जाएगी।
















