Samachar Seva

Mission Patrkarita

सादुल कॉलोनी में सैय्यद चार पीर बाबा उर्स 19 से 22 नवंबर तक

Syed Char Pir Baba Urs in Sadul Colony from 19 to 22 November

बीकानेर, (samacharseva.in)। सदभाव व एकता के प्रतीक सैय्यद चार पीर बाबा रह. अलैह  (बज्‍मे गरीब नवाज) का 36वां उर्स मुबारक पारम्‍परिक रस्‍मों रिवाज के साथ सादुल कॉलोनी बीकानेर स्थित पीर बाबा की दरगाह पर 19 से 22 नवंबर तक मनाया जाएगा।

इन्‍तजामिया कमेटी सैय्यद चार पीर बाबा दरगाह के सचिव अली मोहम्‍मद अब्‍बासी ने बताया कि उर्स कार्यक्रम का आगाज 19 नवंबर की सुबह 8 बजे कुर्आनखनी से होगा। शुक्रवार 20 नवंबर बाद नमाज जुम्‍मा चादर पेशी दरगाह खान कॉलोनी पर पेश की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि शनिवार 21 नवंबर को चादर पोशी चार पीर पर पेश की जाएगी। रविवार 22 नवंबर को दरगाह चार पीर में देग चढाई जाएगी और अमन चैन की दुआ की जाएगी। बीकानेर में सैय्यद चार पीर बाबा की दरगाह वार्ड 35 में सादुल कॉलोनी क्षेत्र में धूडी बाई धर्मशाला के पीछे स्थित है।