Samachar Seva

Mission Patrkarita

सिंध स्मृति दिवस मनाया

Sindh Memorial Day celebrated

बीकानेर, (samacharseva.in)। सिंध स्मृति दिवस मनाया, सिंध स्मृति दिवस पर शुक्रवार रवको सुदर्शना नगर पवनपुरी स्थित झूलेलाल मंदिर में समारोह हुआ। भारतीय सिन्धु सभा महानगर की ओर से आयोजित इस समारोह का आकर्षण शिक्षिका  गुंजन गंगवानी का सिंधी अबाणी बोली… गीत रहा।

कार्यक्रम में भारत माता का पूजन किया गया। समारोह में कांता हेमनानी, कमलेश सत्यानी, हासानंद मंघवानी, मानसिंह मामनानी, विजय एलानी, किशन सदारंगगानी, टीकम पारवानी, श्याम आहूजा शामिल हुए। द्वय देवीचंद खत्री, मोहन थानवी, खेमचंद मूलचंदानी, शिवाजी आहूजा, हीरालाल रिझवानी, हीरालाल खथुरीया ने भी विचार रखे।

आनलाइन  कार्यक्रम में मातृ शक्ति भारती ग्वालानी सहित राजेश खेसवानी सुरेश खेसवानी  अनिल डेम्बला, विवेक आहूजा, केशव खत्री, जमनलाल गजरा ने भी वीडियो चैट से भागीदार निभाई।