Loading Now

updates

दहेज पीड़िता ने ससुर व देवर पर लगाया अस्‍मत से खेलने का आरोप

Dowry victim accused father-in-law and brother-in-law of raping her

बीकानेर, (samacharseva.in)। दहेज पीड़िता ने ससुर व देवर पर लगाया अस्‍मत से खेलने का आरोप, एक दहेज पीड़िता ने अपने ससुर व देवर पर दुष्‍कर्म करने तथा इनके सहित ससुराल परिवार के पति सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडना का आरोप लगाया है।

महिला थाना पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार दोपहर बाद की गई पीड़िता की रिपोर्ट पर नयाशहर थाना क्षेत्र में गजनेर चूंगी चौकी के पास गजनेर रोड के निवासी पीड़िता के पति सुनील, ससुर महीराम, सास शारदा देवी, ननद सुमन, देवर राकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने ससुराल में रहने के दौरान एकराय होकर पीहर से और दहेज लाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई की। उसका स्‍त्रीधन भी हडप लिया। पीड़िता के अनुसार इस प्रताडना के दौरान ही आरोपी ससुर सहीराम तथा देवर राकेश ने उसके साथ दुष्‍कर्म भी किया।

थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा  323, 354, 376, 406 व 498ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।  

Share this content:

You May Have Missed