Samachar Seva

Mission Patrkarita

एक महिला से 940 ग्राम अवैध गांजा बरामद, गिरफ्तार हुई

940 grams of illegal cannabis recovered from a woman, arrested

बीकानेर, (samacharseva.in)। एक महिला से 940 ग्राम अवैध गांजा बरामद, गिरफ्तार हुई, बीछवाल थाना पुलिस ने रिको शनिवार को करणी औद्योगिक क्षेत्र में लक्ष्‍मी धर्म कांटे के पास की निवासी 28 वर्षीय महिला श्रीमती ज्‍योतिकंवर राजपूत पत्‍नी धनराज सिंह राजपूत के पास अवैध रूप से रखे 940 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी ज्‍योति को गिरफ्तार कर लिया है। सब इन्‍सपेक्‍टर गुरमेल सिंह ने बताया कि बीछवाल थाना पुलिस को शनिवार दिन में सूचना मिली थी कि पूगल रोड करणी औद्योगिक क्षेत्र में एक महिला अवैध गांजा लेकर जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com