Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में 6789  विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा  

6789 students gave Indian culture knowledge test in Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में 6789  विद्यार्थियों ने दी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा रविवार दोपहर 12 से 01 बजे तक विभिन्‍न शिक्षण संस्‍थानों में आयोजित हुई।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित इस परीक्षा में जिले के 6789 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा के लिये जिले से 81 सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कक्षा 5 से 12 तक कुल 6851 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।

तहसील स्तर पर श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत, पूगल, खाजूवाला, लूनकरनसर तहसील तथा बीकानेर शहर सहित कुल 81 परीक्षा केन्द्र बनाये गये। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी वर्गों के  छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, साहित्य, शील्ड तथा नगद राशि के पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

चयनित संस्था प्रधानों तथा उत्कृष्ट शिक्षकगणों को शिक्षक गरिमा सम्मान प्रदान किया जाएगा। परीक्षा आयोजन में रामकुमार चौहान, पवन कुमार ओझा, मधुबाला शर्मा,  करनीदान चौधरी, तुलसीनाथ तंवर, जवाहरलाल गंगल, अतुल तिवाड़ी,काशी शर्मा, धनंजय सारस्वत, शिवनरेश सिंह चौहान, दिनेश कुमार जस्सू, जितेन्द्र टाक सुभाष सारस्वत, रामलाल बामनियां, राजकुमार गोगिया, भत्तमाल सारस्वत, मुकेश व्यास, देवेन्द्र सारस्वत ने सक्रिय सहायोग दिया।