Samachar Seva

Mission Patrkarita

कृषि भूमि पर टावर लगाने के नाम पर 6.4 लाख रुपये हड़पे

6.4 lakh rupees grabbed in the name of installing tower on agricultural land

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  कृषि भूमि पर टावर लगाने के नाम पर 6.4 लाख रुपये हड़पे, नापासर थाना पुलिस ने संजीत कुमार अग्निहोत्री तथा देवपाल धामा के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्‍यानत के आरोप में मामला दर्ज किया है।

आरोपियों ने मूंडसर निवासी 62 वर्षीय राधाकिशन जाट पुत्र नानूराम से गत वर्ष 17 जून से इस वर्ष 4 सितंबर तक उसकी कृषि भूमि पर टावर लगाने के नाम पर 6 लाख 39 हजार 290 रुपये हड़प लिये।

थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।