Samachar Seva

Mission Patrkarita

उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कोषाधिकारी कार्यालय के 5 कार्मिक सम्‍मानित

5 employees of the Treasurer's Office honored for providing excellent services,

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कोषाधिकारी कार्यालय के 5 कार्मिक सम्‍मानित, कोषाधिकारी कार्यालय में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 5 कार्मिकों, अधिकारियों का गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मान किया गया।

जिला कोषाधिकारी धीरज जोशी ने बताया कि कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहायक लेखाधिकारी ग्रेड प्रथम संजीव कुमार ऐरन , सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड द्वितीय कृष्ण कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार व्यास , सहायक ग्रेड द्वितीय पूजा नायक, होमगार्ड कार्मिक प्रताप सिंह राठौड़ का सम्मान किया गया।

जोशी ने इन कार्मिकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कार्मिकों के सम्मानित होने से अन्य कार्मिकों को भी उत्कृष्ट और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए  प्रेरणा मिलेगी।