Samachar Seva

Mission Patrkarita

गोटी-पासों से जुआ खेलते 43 जुआरी गिरफ्तार, 1 लाख 32 हजार रुपये जप्‍त

43 gamblers arrested while gambling with dice, Rs 1 lakh 32 thousand seized

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। गोटी-पासों से जुआ खेलते 43 जुआरी गिरफतार, 1 लाख 32 हजार रुपये जप्‍त, कोतवाली थाना पुलिस ने 19-20 अक्‍टूबर यानी बुधवार-गुरुवार की आधीरात को मोहता सराय में गोटी पासों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते 43 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्‍जे से 1 लाख 32 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए लोगों में लक्षमीनाथजी मंदिर व घाटी क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय पंकज गहलोत पुत्र बंशीलाल माली, 32 वर्षीय गिरधारीलाल गहलोत पुत्र बुलाकीदास, 34 वर्षीय मौहम्मद कयूम पुत्र मोहम्मद हनीफ, 32 वर्षीय पूनमचन्द कच्छावा पुत्र जीवणलाल, 32 वर्षीय नेमीचन्द पुत्र लखपतराम माली, 30 वर्षीय कुशाल गहलोत पुत्र भंवरलाल, 36 वर्षीय रामकिशन माळी पुत्र सुन्दरलाल माली, 24 वर्षीय वसीम अकरम पुत्र अब्दुल जबार, 45 वर्षीय नवीन कुमार बणिया पुत्र घनश्यामदास शामिल हैं।

इसी प्रकार सुथारों की बड़ी गुवाड़ निवासी 45 वर्षीय बसन्त व्यास पुत्र घनश्याम, 32 वर्षीय विनय जोशी पुत्र गौरीशंकर।  30. छबीली घाटी के नीचे का निवासी 30 वर्षीय चन्द्र प्रकाश माळी पुत्र रामरतन,  29 वर्षीय भैरूरतन गहलोत पुत्र शिवरतन माली को पुलिस की गिरफ्त में लिया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि बड़ा बाजार क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय विष्णु मोदी पुत्र बृजरतन, 55 वर्षीय चौरूलाल ब्राहमण पुत्र हनुमानदास, 32 वर्षीय इमरान हमाल पुत्र मौहम्मद हनीफ, 25 वर्षीय यश छंगाणी पुत्र सुरेश कुमार, 25 वर्षीय सुनिल गहलोत पुत्र सम्पतलाल माली को धरा गया है।

उन्‍होंने बताया कि दर्जीयों की बड़ी गुवाड़ में महादेव मंदिर के पास का निवासी 36 वर्षीय लालचन्द पंवार पुत्र नथमल, 42 वर्षीय गंगाबिशन सुथार पुत्र जगदीश, 32 वर्षीय मनोज कच्छावा पुत्र कंवरलाल, गंगाशहर में कुम्‍हारों का मोहल्‍ला निवासी 60 वर्षीय हरीशचन्द्र कुम्‍हार पुत्र रतनलाल, बेनीसर बारी के बाहर निवासी 52 वर्षीय रामचन्द्र ब्राहमण पुत्र शांतिलाल को दबोचा गया है।

थानाधिकारी के अनुसार शीतला गेट के बाहर का निवासी 30 वर्षीय कालूराम जाट पुत्र भंवरलाल, 48 वर्षीय राजूराम जाट पुत्र भीखाराम, 26 वर्षीय राजा बड़गुजर पुत्र श्याम दर्जी, लालगुफा क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय मौहम्मद शरीफ पुत्र बाबूलाल सांई, 40 वर्षीय नन्दकिशोर बिस्‍सा पुत्र माणकचन्द, हम्मालों की बारी क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय सुनिल गहलोत पुत्र शंकरलाल, 31 वर्षीय मुरली मनोहर गहलोत पुत्र सुन्दरलाल को पकड़ा गया है।

रांगड़ी चौक निवासी 46 वर्षीय चन्द्र प्रकाश पारीक पुत्र हनुमानदास, 50 वर्षीय हीराचन्द शर्मा पुत्र बद्रीनारायण, गोपेश्‍वर बस्‍ती निवासी शिव कुमार पुत्र लवकेश, 34 वर्षीय मौहम्मद इस्लाम पुत्र मौहम्मद इब्राहिम, मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय बन्टी पुष्‍करणा पुत्र गोकुल, 22 वर्षीय गोपाल पारीक पुत्र रामेश्वरलाल  को पुलिस की गिरफ्त में लिया गया है।

गंगाशहर में बांठिया स्‍कूल के पीछे का निवासी 31 वर्षीय जितेन्द्र गहलोत उर्फ जीतू पुत्र मेघराज माली, चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय श्यामलाल गहलोत पुत्र बुलाकीदास माली, नया कुंआ क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय चन्द्र प्रकाश नाथ पुत्र प्रताप नाथ, चौतीना कुआं क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय करण मारू पुत्र विनोद नाई, व्‍यास कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय सोमेश मोदी पुत्र भवानीशंकर, चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय कालू पुत्र अहमद अली  तथा बीदासर बारी निवासी कपिल देवड़ा पुत्र गौरीशंकर को हवालात में रखा गया।

43 gamblers arrested while gambling with dice, Rs 1 lakh 32 thousand seized

43 gamblers arrested while gambling with dice, Rs 1 lakh 32 thousand seized