Loading Now

updates

विहिप के चिकित्‍सा शिविर में 400 हुए लाभान्वित

बीकानेर, (samacharseva.in)। विश्व हिंदू परिषद विहिप दवारा गंगाशहर की खेतेश्वर बस्ती के खेतेश्वर मंदिर भवन में मंगलवार को निशुल्‍क चिकित्‍सा एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 400 से अधिक लोगों ने इलाज व जांच का लाभ लिया। यह शिविर विहिप के प्रांत उपाध्‍यक्ष स्‍व. बाबूसिंह की प्रथम पुण्‍यतिथि पर आयोजित किया गया।

शिविर में डॉ. ललित मोहन सिंगारिया, डॉ.जय प्रकाश सारस्वत, डॉ. संतोष सुथार ने सेवायें दी। शिविर में शुगर, हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच की गई। दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में बीकानेर के उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री ईश्वर लाल, प्रांत उपाध्यक्ष अशोक पड़िहार,

विहिप सह मीडिया प्रमुख चेतन सिंह पंवार, बजरंग दल विभाग संयोजक दुर्गा सिंह शेखाावत, विहिप महानगर अध्य्क्ष अनिल शर्मा, महानगर मंत्री ऋषिराज सिंह भाटी, महानगर मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल आचार्य, सह मीडिया प्रभारी संजय जोशी, बजरंग दल सह संयोजक योगेश जांगिड़, विक्रम सिंह, सुंदरलाल गहलोत, अर्जुन सिंह राजपुरोहित,

छैलू सिंह, भारती अरोड़ा, मैक्स राणा, जीतू बजरंगी, अनिल चौहान, बालकिशन पड़िहार, मोहबत सिंह, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, धर्मेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, योगेश पालीवाल, भीमसेन तनेजा, शिव राजपुरोहित, सीताराम राजपुरोहित आदि विहिप पदाधिकारी व कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed