Samachar Seva

Mission Patrkarita

राधे कृष्ण मैरिज पैलेस के गल्‍ले से 4.50 लाख रुपये चोरी

4.50 lakh rupees stolen from the galla of Radhe Krishna Marriage Palace

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  राधे कृष्ण मैरिज पैलेस के गल्‍ले से 4.50 लाख रुपये चोरी, गंगाशहर थाना पुलिस ने सिने मैजिक के सामने स्थित राधे कृष्ण मैरिज पैलेस के गल्‍ले से 4.50 लाख रुपये चुराने के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राधे कृष्ण मैरिज पैलेस निवासी संजय अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि अज्ञात चोर ने 30 नवंबर शाम 6.15 बजे से 1 दिसंबर की सुबह 7 बजे के बीच गल्‍ले से साढे चार लाख रुपये चुरा लिये।

थानाधिकारी  ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच हैड कांस्‍टेबल लक्ष्‍मण नेहरा को सौंपी गई है।