Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में कोरोना का कहर जारी, बुधवार को आये 25, कुल संक्रमित हुए 358, अब तक 16 की मौत

corona update

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में कोरोना का कहर जारी, बुधवार को आये 25, कुल संक्रमित हुए 358, अब तक 16 की मौत, बीकानेर में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढकर 358 हो चुकी है। बुधवार को चार चरणों में कुल 25 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इनमें एक व्‍यक्ति मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट हुआ।

बुध्‍वार को सबसे पहले शाम को 10 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई। थोडी देर में ही तीन और लोग पॉजिटिव बताये गए। बाद में कुछ घंटों बाद ही लगभग साढे आठ बजे 7 और लोग पॉजिटिव रिपोर्ट आने बताये गए। अब रात को लगभग साढे नौ बजे 4 और लोग कोरोना पॉजिटिव रिपेार्ट किए गए। ये चारों तिलक नगर, नगर निगम के पीछे, गंगाशहर थाने के निवासी है। जबकि एक व्‍यक्ति की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही गई।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना की रोकथाम के लिये लोगों को बहुत अधिक जागरूक होना होगा। उन्‍होंने कहा कि अब खतरा बढ रहा है ऐसे में जागरूकता व कोरोना से बचाव के हर उपायों पर तेजी से काम करना होगा।