Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में 3090 हुआ कोरोना संक्रमितों का कुनबा, शुक्रवार को आये 141

3090 Corona contagion figures in Bikaner, 141 arrived on Friday

बीकानेर, (samacharseva.in)बीकानेर में शुक्रवार को दूसरी रिपोर्ट में 58 लोग और पॉजिटिव आये हैं। जबकि पहली रिपोर्ट में 83 कोरोना पॉजिटिव आये हैं। अब बीकानेर में अब तक आये कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्‍या 3085 हो चुकी है। एक व्‍यक्ति की मौत हो चुकी है। केवल शुक्रवार को ही अब तक 141 पॉजिटिव आ गए हैं।

अभी मिले 58 पॉजीटिव मुक्ता प्रसाद, शिव कॉलोनी, व्यास कॉलोनी, नथाणियो की सराय, राजरंगा की गली, जनता प्याऊ के पीछे, छोटा राणीसर बास, जुगल भवन, नथुसर गेट, भट्ठडों का चौक, नगर निगम के पीछे, गुर्जरों का मौहल्ला, दाउजी मंदिर के पीछे, सर्वोदय बस्ती, जेल टंकी के पास, दमाणी चौक, विश्वकर्मा गेट, साले की होली, डागा चौक, जस्सुसर गेट के बारह, लक्ष्मीनाथ मंदिर, रूपचंद स्वीटस के पीछे, इंद्रा कॉलोनी क्षेत्रों से मिले हैं।