Samachar Seva

Mission Patrkarita

अवैध रूप से भंडारित 28 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी मनीष अवस्थी के नेतृत्व में बुधवार को लूणकरणसर के कालू गांव में विमल भादाणी पुत्र कन्हैयालाल भादाणी के आवासीय परिसर के बाहर के कमरे से अवैध रूप से भंडारित 28 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए।

कार्यवाही में कालू पुलिस थाने के एएसआई भंवरलाल व हेड कांस्टेबल रामसिंह के साथ जाब्ता भी मौजूद रहा। अवस्थी ने बताया कि इसी आवासीय परिसर में पूर्व में भी गैस सिलेंडर जब्ती की कार्यवाही माह जनवरी में की गई थी परंतु उक्त व्यक्ति विमल भादाणी द्वारा पुनः अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण करने पर यह कार्यवाही की गयी। प्रवर्तन अधिकारी अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और एलपीजी गैस सिलेंडर के किसी भी तरह के अवैध भंडारण या उपयोग के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल निर्धारित घरेलू कार्य में करने का आह्वान किया है। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पर अविलंब प्रशासन या रसद विभाग को दें जिससे उचित कार्रवाई की जा सके।