Samachar Seva

Mission Patrkarita

आकस्मिक जांच में अपनी-अपनी सीटों पर नहीं मिले PWD के 26 अधिकारी-कर्मचारी

26 PWD officers and employees were not found in their seats during surprise check.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। आकस्मिक जांच में अपनी-अपनी सीटों पर नहीं मिले PWD के 26 अधिकारी-कर्मचारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग PWD के सभी अधीनस्थ कार्यालयों में गुरुवार को किए गए औचक निरीक्षण में 26 अधिकारी-कर्मचारी लापता मिले। इन कार्यालयों की आकस्मिक जांच कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार की गई थी।

पता चला कि सभी 26 अधिकारी एवं कार्मिक कार्यालय में बिना पूर्व सूचना और अनुमति के गायब मिले। किसी को भी कुछ बताकर नहीं गए। निरीक्षण दल में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश गुप्ता, मुख्य लेखाधिकारी डॉ पुष्पांजली श्रीमाली,  अधीक्षण अभियंता बस्तीराम डिडेल व अधीक्षण अभियंता सुनील गहलोत आदि शामिल रहे।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश गुप्ता ने बताया कि सभी अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन्‍हे भविष्‍य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी देते हुए कार्यालय में समय पर उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया है।