Samachar Seva

Mission Patrkarita

पीबीएम अस्‍पताल परिसर में बने 25 वातानुकूलित कृष्णा कॉटेज का हुआ उद्धघाटन

25 air-conditioned Krishna cottages inaugurated in PBM Hospital premises

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम अस्पताल परिसर में नव निर्मित 25 कृष्णा कॉटेज का उद्धघाटन शनिवार को किया गया। इन 25 वातानुकूलित कॉटेज का निर्माण प्रसूताओं के लिए करवाया है। इनके साथ ही ऑफिस रूम, स्टोर रूम, गार्ड रूम, नर्सिंग स्टेशन, रिसेप्शन आदि भी बनाए गए हैं। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि भामाशाह सींगी परिवार द्वारा कॉटेज को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

समारोह में जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा अध्यक्ष संदीप काबरा, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा, पीबीएम अधीक्षक डॉ बी.सी. घीया, नारायण सींगी, गोवर्धन सींगी, किशन लाल सींगी, श्रीराम सींगी, सुरेश सींगी, रमेश सींगी, कैलाश सींगी, गोपाल सींगी, योगेश सींगी, रवि सींगी, पुनीत सींगी, वल्लभ सींगी, प्रणव सींगी, अरुण करनानी, मदन मोहन राठी, संजीव पचीसिया,

मनमोहन कल्याणी, श्याम सोनी, बृजमोहन दम्माणी, भरत मोहता, मुरलीधर झंवर, किशनगोपाल दम्माणी, मदन मोहन दम्माणी, गोपीकिशन दम्माणी, वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, बृजमोहन चांडक, ओमप्रकाश करनानी, नरेश चुग, अश्विनी पचीसिया, लालचंद राठी, मूलचंद राठी, डॉ जितेन्द्र आचार्य, द्वारकाप्रसाद राठी आदि मौजूद रहे।

समारोह में बताया गया कि कॉटेज का निर्माण बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा से भामाशाह श्रीराम सींगी व किशन लाल सींगी द्वारा अपने पूर्वजों चेतनदास, द्वारकादास एवं दाऊलाल सींगी की स्मृति में करवाया गया है। इससे पूर्व चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कॉटेज उद्घाटन समारोह से जुड़े। उन्होंने सींगी परिवार का आभार जताया।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि सींगी परिवार द्वारा करवाए गए इस पुनीत कार्य को आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी। श्री ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता पं. रामेश्वरानंद ने कहा कि पर सेवा से बड़ी सेवा कोई नहीं होती।