Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में 2286 हुए कोरोना संक्रमित, अभी अभी 03 और रोगी आये

बीकानेर, (samacharseva.in)। बुधवार शाम 4.10 बजे कोरोना जांच की तीसरी रिपोर्ट में 03 रोगी और कोरोना पॉजिटिव बताये गए हैं। ये रोगी, गंगाशहर, रानी बाजार तथा माजिसा बास क्षेत्र से रिपोर्ट हुए हैं। इससे पहले लगभग 3 बजे आई दूसरी रिपोर्ट में 30 रोगियों को और कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है। इससे भी पहले सुबह 11. 50 बजे आई पहली जांच रिपोर्ट में 25 और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट किए गए थे।

इस प्रकार बुधवार को अब तक 58 पॉजिटिव आ चुके हैं। कुल मिलाकर बीकानेर में कोरोना मरीजों का आंकडा बुधवार दोपहर बाद 4.10 बजे तक बढ़कर 2286 तक पहुंच गया है। जानकारी में रहे कि बीकानेर में अब तक 53 लोग कोरोना संक्रमण के कारण मौत का शिकार हो चुके हैं।

जिले में अब तक लगभग 72 हजार  लोगों के सैम्पल जांच हेतु लिये जा चुके हैं। साथ ही अब तक तक लगभग 1600 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।