Samachar Seva

Mission Patrkarita

शहर की 21 ट्रेफिक लाइटें शीघ्र होंगी चालू

21 traffic lights of the city will be operational soon

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहर की इक्कीस ट्रेफिक लाइटें शीघ्र होंगी चालू, शहर की इक्कीस ट्रेफिक लाइटें शीघ्र ही चालू हो जाएंगी। यूआईटी ने इनके रख–रखाव और संधारण के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी कर दिया है।

कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि न्यास द्वारा जयपुर जोधपुर बाईपास, हल्दीराम प्याऊ, सोफिया स्कूल, आर्मी गेट, म्यूजियम चौराहा, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, गोगागेट सर्किल, रानी बाजार सर्किल,

रामरतन कोचर सर्किल, जैन कॉलेज तिराहा, श्रीगंगानगर चौराहा पर भीमसेन सर्किल, पंडित धर्मकांटा, जिला परिषद के सामने, कोठारी हॉस्पिटल,

पूगल फांटा, मंडी गेट के सामने, करमीसर फांटा, कोटगेट के सामने, सर्किट हाउस और पुलिस लाइन चौराहा सहित कुल 21 स्थानों का चयन किया है।