Loading Now

updates

इस इंदिरा रसोई संचालन से 20 परिवारों का हो रहा गुजारा

20 families are being supported by Indira Rasoi operation

NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा) इस इंदिरा रसोई संचालन से 20 परिवारों का हो रहा गुजारा, सिरोही जिले में आबू रोड़ स्थित इंदिरा रसोई के संचालन से 20 परिवारों का गुजारा हो रहा है।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को यहां पहुंचकर भोजन किया। गहलोत ने भोजन के लिये 8 रूपए कर पर्ची भी कटवाई। उन्होंने रसोई में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, सिरोही कलेक्टर डॉ. भंवर लाल के साथ इंदिरा रसोई के कर्मचारी व भोजन ग्रहण करने आए आमजन उपस्थित थे।

यह इंदिरा रसोई कर्म शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है। इस इंदिरा रसोई ने जोधपुर संभाग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

20 families are being supported by Indira Rasoi operation-1
20 families are being supported by Indira Rasoi operation-1

Share this content:

You May Have Missed