Samachar Seva

Mission Patrkarita

जिले में आज 2 लोगों की मौत, कुल मौते 24

SAMACHAR CORONA UPDATE

बीकानेर(samacharseva.in)| जिले में आज 2 लोगों की मौत, कुल मौते 24,  गुरुवार को एक और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद अभी अभी एक और मरीज की मौत सामने आई हे| इसी के साथ बीकानेर में मरने वालों की संख्या 24 पहुंच गई है। एसपी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. एलए गौरी ने बताया कि 65 वर्षीय अब्दुल हमीद समेजा पुत्र इशाक अहमद गुरुवार को भर्ती कराया गया। उसे एसएआरआई वार्ड में भर्ती किया गया। देररात उसकी मौत हो गई। उसका कोरोना सैम्पल जांच के लिए भेजा गया जो शुक्रवार सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीकानेर में अब तक कोरोना से 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 623 पहुंच गया है।

सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि जिले में अब तक 722 कोरोना रोगी रिपोर्ट हो चुके हैं, जिनमें से अब 466 एक्टिव केस है। अब तक 257 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। डिस्चार्ज होने वालों में बीकानेर के 233, चूरू के 17, नागौर के तीन, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर के दो-दो मरीज शामिल हैं। वहीं बीकानेर में कोरोना से 24, नागौर दो, श्रीगंगानगर, अजमेर व चूरू के एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।